आयुक्त दीपक रावत ने नवीन राम पुत्र नारायण राम को 2 लाख की धनराशि वापस दिलवाई।

ख़बर शेयर करें -

आयुक्त दीपक रावत ने नवीन राम पुत्र नारायण राम को 2 लाख की धनराशि वापस दिलवाई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नवीन राम पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम काभडी, पो0 दन्या जिला अल्मोडा ने सन् 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से क्रय की गई थी। उक्त भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था। नवीन राम ने बताया कि क्रय की गई भूमि का विक्रेता द्वारा ना ही कब्जा दिया गया और धनराशि मांगने पर धनराशि भी वापस नही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

 

 

नवीन राम ने आयुक्त से प्रार्थना पत्र के द्वारा मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया। शनिवार को मोहन राम द्वारा नवीन राम को दो लाख का चैक दिया गया। नवीन राम ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *