उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी  का जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें किया याद।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आज दिनांक 18/10/2022 को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में उत्तर प्रदेश एव उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  नारायण दत्त तिवारी  का जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया तथा नारायण दत्त तिवारी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा तिवारी जी का नाम रहेगा आदि नारे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी की याद में लगाए इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला ने नारायण दत्त तिवारी जी के विकास की गाथा को याद दिलाते हुए उत्तराखंड के।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

विकास में उनके योगदान की विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं राज्य सरकार एवं सभी पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि अभी तिवारी जी के सपनों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड में और काम करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल खुलासा, सुमन जोशी, महेश पांडेय, कुबेर कड़ाकोटी, वीरेंद्र लटवाल, महेंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, कमल नेगी, कैलाश त्रिपाठी भास्कर चमियाल, आफाक हुसैन, आनंद कपकोटी, हरीश रौतेला, पंकज पांडेय, विनय पड़लिया आदि मौजूद रहे।.