कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

किच्छा –  ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में युवा कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है आरोपियों की गिरफ्तारी तथा इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों एवं व्यापारी नेताओं ने कोतवाली के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध हरीश वर्मा ने कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड को धरना समाप्त करने के लिए अनुरोध किया। लेकिन बेहड ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद विधायक बेहड की ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी से फोन पर बातचीत कराईं गई।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने चार के अंदर कारवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद विधायक तिलक राज बेहड ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी। तब कहीं जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत भरी सांस ली। धरना प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से किच्छा नगर पालिका के अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी, किसान कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह संधू,सरवर यार खा,फिरासत खान, सुरेश पपनेजा, मनोज सिंधी, परमजीत सिंह, नितिन फुटेला, अकरम खान, गफ्फार खान, दानिश मलिक, नितिन शर्मा,रुबल आदि मौजूद थे।