साईबर सेल नैनीताल पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

ख़बर शेयर करें -

साईबर सेल नैनीताल पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सुरक्षा हेतु* सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जागरूक करने के दिए गए निर्देश के क्रम में आज दिनांक 12.12.2024 को *साईबर सेल प्रभारी श्री हेम चंद्र पंत के नेतृत्व* में, हेड कांस्टेबल प्रकाश भंडारी एवं हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा द्वारा *रानीबाग काठगोदाम में एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी* दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजुनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार से 'स्पेशल स्ट्राइक': सड़कों पर आतंक मचाने वाले झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश* *राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों की अब खैर नहीं; 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर झपट्टामार को किया*

 

 

 

 

कैडेट्स को विशेष रूप से *अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) किसी से साझा न करने और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की हिदायत* दी गई। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा अपने आसपास के सभी लोगों को भी जागरूक करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की वारदातों से दहला था इलाका, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

 

 

कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करते हुए बताया कि कैसे सतर्कता और सही जानकारी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है, *यदि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो चुका है तो 1930 में शिकायत दर्ज* करने हेतु बताया गया।