आँगनवाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण, आंगनवाड़ी विभाग की रीढ़:-रेखा आर्या।

अमित नौटियाल संवाददाता

*महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ली विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक,दिये अहम दिशा निर्देश*

*देहरादून*: आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ बाल विकास विभाग की बैठक ली।

बैठक में महिला सशक्तिकरण विभाग के अभी तक के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी ली।बैठक में आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को पूर्ण करने,भवन किराया, मोबाइल रिचार्ज, समिति में टेक होम राशन योजना की राशि सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

 

 

वही बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो मोबाइल फोन खराब हो चुके हैं उनके लिए विभाग द्वारा मोबाइल फोनो की मांग भारत सरकार से की गई है जी की जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही बताया कि 2254 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को उच्चीकरण करने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है इनके उच्चीकरण होने से आंगनबाड़ी बहनो को कार्य करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

 

मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा टेक होम राशन में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ऐसे समूहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जाँच के आदेश भी अधिकारियो को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल , उपनिदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ मोहित चौधरी, राज्य नोडल अधिकारी आरती बलोदी, CDPO तरुणा चमोला उपस्थित रहे।