रामनगर नगरपालिका परिषद में फ्री-होल्ड प्रकरणों की GIS मैपिंग में देरी, विकास भवन से सहयोग की अपील।

रामनगर नगरपालिका परिषद में फ्री-होल्ड प्रकरणों की GIS मैपिंग में देरी, विकास भवन से सहयोग की अपील।

रामनगर नगरपालिका परिषद में फ्री-होल्ड प्रकरणों की GIS मैपिंग में देरी, विकास भवन से सहयोग की अपील।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 13 नवम्बर 2024: नगरपालिका परिषद रामनगर में नजूल भूमि के फ्री-होल्ड प्रकरणों में जीआईएस (GIS) मैपिंग के अभाव में कार्य लम्बित हो रहे हैं। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, फ्री-होल्ड के लिए आवेदित भूमि की GIS मैपिंग और सत्यापन आवश्यक है, लेकिन रामनगर निकाय में GIS तकनीशियनों की कमी के कारण यह कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।
रामनगर नगरपालिका परिषद में फ्री-होल्ड प्रकरणों की GIS मैपिंग में देरी, विकास भवन से सहयोग की अपील।
रामनगर नगरपालिका परिषद में फ्री-होल्ड प्रकरणों की GIS मैपिंग में देरी, विकास भवन से सहयोग की अपील।

फ्री-होल्ड प्रक्रिया के तहत आवेदित भूमि का अक्षांश/देशांतर (Latitude और Longitude) के साथ मैपिंग कर उसकी पुष्टि करना अनिवार्य है, परंतु तकनीकी संसाधनों की कमी से पत्रावलियाँ लंबित हो रही हैं। इसके चलते, नगर पालिका प्रशासन ने विकास भवन में नियुक्त GIS विशेषज्ञों से सहयोग की अपील की है ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके और आवेदकों को समय पर सेवा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

इस स्थिति में, प्रशासन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि GIS विशेषज्ञों को निर्देशित कर इस कार्य में सहायता प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।