देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या।

ख़बर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

*उत्तराखण्ड को मिला 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का अवसर*

*38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम: रेखा आर्या*

 

*देहरादून:-* वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्धघाटन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

 

 

वहीं उत्तराखण्ड खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान 🌳🌿

 

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*