01 जून एवं 02 जून को वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था।

01 जून एवं 02 जून को वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था।

 

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक

 

*आज दिनांक 31.05.2024 को श्री हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध / यातायात,* जनपद-नैनीताल महोदय द्वारा आगामी वीकेंड के सम्बन्ध में गोष्ठी ली गयी।
गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, एस0डी0एम0 हल्द्वानी, सीओ सिटी हल्द्वानी, आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम व प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी सम्मलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

गोष्ठी में आगामी वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी में सम्मलित अधिकारीगणों की आपसी सहमति से कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु निम्न जगह से *शटल सेवा चलाये जाने पर सहमति बनी।*

 

*जहाँ से शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम पहुँच सकते है।*

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

*1-रेलवे स्टेशन हल्द्वानी कैचीधाम तक (बस शटल)*

*2-नैनी बैंड प्रथम से कैचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)*

*3-सैनेटोरियम से कैचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)*

*4-नगर पालिका ग्राउण्ड से कैचीधाम तक (टैक्सी शटल)*

*5- खैरना से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)*

 

 

 

 

*कोई भी श्रद्धालु/पर्यटक अपने प्राईवेट वाहन से भवाली की तरफ से कैंचीधाम व खैरना की तरफ से कैचीधाम की ओर नहीं आ पायेगा।*
*वीकेंड के दौरान शनिवार / रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।*
यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है। *यह प्लान दिनांक 01/02 जून 2024 के लिए लागू रहेगा।*