डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को मिला सम्मान (पीएम मोदी ने दिया पीएचडी अवार्ड क्राइम विषय पर शोध के लिए मिला सम्मान)

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय भवन राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्री प्रदान की। पीएम मोदी ने कुमाऊं मंडल के डीआईजी निलेश आनंद भरणे को पीएचडी अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड काम्प्रोटिव स्टडी आफ लाई डिटेक्शन टेक्नोलॉजी इन क्राइम केस विषय पर शोध के लिए दिया गया। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुज़रात राज्य के राज्यपाल देवव्रत आचार्य, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल उपस्थित थे। निलेश आनंद भरणे 2005 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून में वन सुरक्षा के लिए रामनगर, बैलपड़ाव और बन्नाखेड़ा रेंज की संयुक्त लंबी दूरी गश्त।

 

फोरेंसिक मनोविज्ञान में पीएचडी करने वाले भरणे देश के पहले आईपीएस अधिकारी है। वही इनके द्वारा नागपुर युनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में एमए एमफिल भी किया गया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस उपलब्धि पर डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव कॉरिडोर एवं ग्रामीण सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

 

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके शोध का उपयोग पुलिसिंग के कार्यों में किया जाएगा। आपको बता दें कि डीआईजी निलेश आनंद भरणे इस समय कुमाऊं मंडल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि कुमाऊं के लिए गौरव पूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता पर मुख्य सचिव की समीक्षा

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *