प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कार्य किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कार्य किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

आज दिनांक 26/02/2024 को प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कार्य किया गया । अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पूछडी के रहमत नगर , बिहारी टप्पर आदि में सर्वेक्षण एवम मुनादी हेतु वन क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री जे पी डिमरी व रेंज कर्मियो को निर्देशित किया गया।जल्द ही अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग श्री प्रकाश चंद्र आर्य, एस o डी o ओ o श्री प्रदीप धौलाखंडी, प्रशिक्षु एस o डी o ओ oश्री मुदित आर्य रेंज अधिकारी श्री जे पी डिमरी,वन दरोगा श्री मोहन पाण्डे,सोनी शर्मा आदि वन कर्मी उपस्थित रहे।