प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

 

आज दिनांक 26 फरवरी 2024 को प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।
☑️ सर्वप्रथम श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा थाना रामनगर के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।
☑️ थाना कार्यालय / परिसर व भोजनालय में साफ सफाई अच्छी पायी गयी।
☑️आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया तो रख-रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
☑️ थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों ने शस्त्रों को खोला व जोडा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

 

 

☑️ थाना अभिलेखों को चैक किया गया। सभी में पूर्ण प्रविष्टि व रख रखाव सही पाया गया।
☑️ सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया तो माल मुकदमाती वाहनो का माननीय न्यायालय मे पैरवी कर निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
☑️ थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से चारधाम यात्रा-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी।

 

 

☑️सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। तथा सम्मेलन के दौरान सभी अधिकारियो/ कर्मचारीयो को बीट पुलिसिंग पर कार्य करने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  क्यारी रोड पर गड्ढों का राज, विकास के दावों की खुली पोल।

 

 

निरीक्षण के दौरान श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक , श्री मौ0 यूनुस व0उ0नि0 प्रथम, श्री मनोज नयाल व0उ0नि0 द्वितीय एवं समस्त चौकी प्रभारी / उपनिरीक्षकगण एवं समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे ।