चेकिंग के दौरान ट्रक से 42 लाख की अवैध शराब 1600 पेटी बीयर बरामद, चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

छतरपुर में चेकिंग के दौरान ट्रक से अवैध रूप से लाई जा रही शराब पकड़ी गई है। यह शराब भोपाल से छतरपुर लाई गई थी जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत तकरीबन 42 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

 

पुरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड का है, जहां ट्रैफिक चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने ट्रक को पकड़ा। साथ ही ट्रक चालक से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे पाया। जबकि शराब परिवहन का परमिट समाप्त हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद।

 

 

इस आधार पर पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जहां अधिकारियों ने ट्रक में रखी 1600 पेटी बीयर जब्त की तो वहीं चालक के खिलाफ कोतवाली थाने में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।