दोस्त से मिलने के बाद लापता किशोर का शव नहर में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच।

दोस्त से मिलने के बाद लापता किशोर का शव नहर में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, नैनीताल – मालधन क्षेत्र के कुम्बगडार गांव निवासी 17 वर्षीय चंदन कुमार का शव 15 अक्टूबर 2024 को मनोरथपुर स्थित नहर से बरामद हुआ। मृतक चंदन 14 अक्टूबर को अपनी मौसी को आनंद नगर मालधन नंबर 7 छोड़ने के बाद कानिया में अपने दोस्त से मिलने निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

 

 

लापता होने के बाद छानबीन शुरू

चंदन के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। डायल 112 की पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, जहां चंदन की मोटरसाइकिल (यूके 19-7564) बरामद हुई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

 

 

नहर में मिला शव

15 अक्टूबर की सुबह बासीटीला मनोरथपुर नहर में चंदन कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

 

पुलिस की जांच जारी

पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि चंदन की मौत दुर्घटनावश हुई या किसी अन्य कारण से।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

चंदन की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है और क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन न्याय की उम्मीद में पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।