अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।

अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।
ख़बर शेयर करें -

अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून/नैनीताल।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तराखंड के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 सितम्बर सुबह 10:19 बजे से लेकर 3 सितम्बर सुबह 10:19 बजे तक चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

विशेष रूप से प्रभावित स्थान:
हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला क्षेत्र सहित इनके आसपास के इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संभावित असर:
भारी वर्षा के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान, भूस्खलन और यातायात बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर अफवाहों पर श्रद्धालुओं का जवाब, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु।

प्रशासन की अपील:
स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखें।


ख़बर शेयर करें -