24 घंटे में एक महिला सहित आठ लोगों ने कर ली है, आत्महत्या।

ख़बर शेयर करें -

24 घंटे में एक महिला सहित आठ लोगों ने कर ली है, आत्महत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में एक महिला सहित आठ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आत्महत्या के अलग-अलग मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पिपलानी थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

 

 

 

इस मामले में बताया जाता है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला ललिता कुशवाहा आनंद नगर में रहती है। महिला जिस मकान में किराये से रहती थी, उसी मकान में नीचे के फ्लोर पर माता-पिता भी रहते हैं। बीती रात ललिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूल गई। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि घटना से पहले महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। अनुमान है कि इसी झगड़े के बाद ही महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मायके वालों के बयान भी दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 अनुमति की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, मोहर्रम जुलूस आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR* 👉 *नियमों के उल्लंघन से पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई* 👉*नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा- SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

 

 

बागसेवनिया पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय करण मालवीय नोबल स्कूल के पास एक बस्ती में रहता था। वह बेरोजगार था। दिन भर में बिना काम के घर में बैठा रहता था। घर वालों ने उसे कोई काम, नौकरी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर करण भड़का तथा खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं बजरिया थानो के विजय नगर में रहने वाले 35 वर्षीय महेश अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हबीबगंज पुलिस ने बताया कि राजेश पुत्र मारी मित्तु (26) ज्योति फुले नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। वह अपनी झुग्गी में फांसी के फंदे पर झूल गया। वहीं टीटी नगर पुलिस ने बताया कि दीपक नामदेव पुत्र विजय नामदेव (26) शिव नगर में रहता था। कल शाम करीब साढ़े चार बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट फन रिजॉर्ट में हंगामा, पुलिस से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज।

 

 

 

उधर शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजयेपी नगर में 45 वर्षीय सुनील फांसी के फंदे पर झूल गया। इस मामले में भी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टीलाजमालपुरा में 24 वर्षीय सोमनाथ ने फांसी लगा ली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं कमला नगर में 60 वर्षीय जयराम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

ख़बर शेयर करें -