रामनगर में अतिक्रमण चरम पर, प्रशासनिक कार्रवाई नाकाफी,  अवैध पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, लोगों को हो रही भारी परेशानी।

रामनगर में अतिक्रमण चरम पर, प्रशासनिक कार्रवाई नाकाफी,  अवैध पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, लोगों को हो रही भारी परेशानी।

रामनगर में अतिक्रमण चरम पर, प्रशासनिक कार्रवाई नाकाफी,  अवैध पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, लोगों को हो रही भारी परेशानी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। नगर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण और वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से जहां ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, वहीं आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

नई लाइन से बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर जाने वाले मोड़ पर आए दिन गाड़ियों की अवैध पार्किंग देखने को मिलती है। यही नहीं, ठीक सामने भी सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। ऐसे में न सिर्फ जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि नगर में महीने में एकाध बार अतिक्रमण हटाओ अभियान जरूर चलाया जाता है, लेकिन यह प्रयास अस्थायी साबित हो रहे हैं। प्रशासन की कार्यवाही कुछ घंटों या दिनों की राहत तो देती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां राज्य को भ्रष्टाचार और अतिक्रमण मुक्त बनाने की बात कर रहे हैं, वहीं रामनगर जैसे शहरों में यह समस्या सरकार की नीतियों को ठेंगा दिखा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी और प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेंगे, तब तक रामनगर की सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्था का बोलबाला यूँ ही बना रहेगा।

अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन इस विकराल होती समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

kj
tara