किसान देश की रीढ़ हैं, अपमान बर्दाश्त नहीं” — समाज सेवा विकास पार्टी ने दी चेतावनी।

किसान देश की रीढ़ हैं, अपमान बर्दाश्त नहीं” — समाज सेवा विकास पार्टी ने दी चेतावनी।

उधम सिंह राठौर – प्रधानसम्पादक

हरदोई, समाज सेवा विकास पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि शासन-प्रशासन की विफलता के चलते अन्नदाता किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का व्यापारियों को बड़ा भरोसा—उत्तराखंड में कारोबार बढ़ाइए, सरकार हर कदम पर साथ।

पार्टी प्रतिनिधियों ने आज हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की सहकारी समिति आटदानपुर पहुंचकर किसानों की आवाज़ बुलंद की और सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जब मजहब की दीवारें टूटीं, राखी के धागों में बंधा भाईचारा—डॉ. जफर सैफी और अरमान ने दिया कौमी एकता का संदेश।

पार्टी की ओर से कहा गया कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। कल पार्टी प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा और समाधान की मांग करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

पार्टी ने स्पष्ट किया कि “किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

kj
tara