इनरव्हील क्लब द्वारा अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोजन सामग्री का वितरण एवं जमा किया जी पी पी विद्यालय की छात्रा पायल का शुल्क।

ख़बर शेयर करें -

इनरव्हील क्लब द्वारा अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोजन सामग्री का वितरण एवं जमा किया जी पी पी विद्यालय की छात्रा पायल का शुल्क।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर – हमारे समाज में हर व्यक्ति को स्वस्थ और पोषित रखने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा परियोजना के अंतर्गत, स्थानीय कुष्ठ आश्रम में आवश्यक भोजन सामग्री का वितरण किया गया। कुष्ठ आश्रम के निवासियों ने इस सहयोग की सराहना की एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस प्रकार की परियोजनाएं समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती हैं। और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि कोइ भूखा न सोये।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

 

 

 

भोजन के साथ ही शिक्षा भी सभी के लिए अनिवार्य है। इसी के चलते जी पी पी विद्यालय की छात्रा पायल का शुल्क भी क्लब द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया। पायल कक्षा 10 की मेधावी छात्रा है। अपनी शिक्षा को लेकर अत्यंत समर्पित है। क्लब के सहयोग से पायल बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम अध्यक्ष अनुप्रीत कौर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। साथ ही सचिव कविता अग्रवाल आई एस ओ अंजलि जिंदल एडिटर चारुल जिंदल कोषाध्यक्ष सीमा लखोटिया एवं पीयूषी अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और समसामयिक मुद्दों पर अमर उजाला संवाद में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -