गोली मारने की धमकी पड़ी भारी, रामनगर पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा ‘खौफ का खिलाड़ी।

गोली मारने की धमकी पड़ी भारी, रामनगर पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा ‘खौफ का खिलाड़ी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने डायल 112 की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशील मामले में भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस की नजर, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी।

दिनांक 28 अगस्त 2026 को डायल 112 के माध्यम से मालधन निवासी एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दे रहा है।

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा उसे रोककर नाम-पता पूछने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशील मामले में भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस की नजर, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान सुरेन्द्र पुत्र बलवान सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मालधन नं. 7, शिव मंदिर, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशील मामले में भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस की नजर, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी।

अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में FIR संख्या 268/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम—

  • उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी
  • कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह
kj
tara