उत्तरखण्ड के पहले ट्री हाउस का प्रमुख वन संरक्षक ने किया शुभारम्भ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर। प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल एवम विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं ने मंगलवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग की उत्तरी रेंज जसपुर के अंतर्गत फाटो क्षेत्र में ट्री-हाउस का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि उत्तरखण्ड का वन विभाग का यह पहला ट्री हाउस है। जो पर्यटको के आराम के साथ साथ उन्हें रोमांच से भी भरेगा।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसी क्षेत्र में दो और ट्री हाउसओं का शुभारंभ किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस ट्री हाउस में जहां एक और भ्रमण पर आने वाले पर्यटक वन्यजीवों को नजदीक से सकेंगे तो वही यहां पर रात्रि ने वृक्ष पर बने कक्ष का भी आनंद उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

बोले अभी विभाग द्वारा ही इसकी बुकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा और शीघ्र ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि अपने तरह का अनोखा ट्री हाउस पर्यटको को अपनी ओर जरूर आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

 

इससे पर्यटन को नए आयाम भी प्राप्त होंगे।इस दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य,रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुन्दन कुमार, एसडीओ राजकुमार, रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार, रेंजर विजेंद्र अधिकारी, रेंजर पुरन सिंह,रेंजर ललित आर्य,विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी,भाजपा नेता मनमोहन सिंह बिष्ट सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

kj
tara