फोल्ड नंबर प्लेट जब चाहो लगा दो जब चाहो छुपा दो* *पर्यटन नगरी में नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी* *जनपद में चैकिंग अभियान में 132 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, 30 DL निरस्तीकरण।

फोल्ड नंबर प्लेट जब चाहो लगा दो जब चाहो छुपा दो* *पर्यटन नगरी में नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी* *जनपद में चैकिंग अभियान में 132 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, 30 DL निरस्तीकरण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मल्लीताल पुलिस ने की बाइक सीज की कार्यवाही*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार* जनपद में *सड़क दुर्घटनांओ में कमी लाने के उद्देश्य* से जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार *चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही* कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026 में उत्तराखंड का जलवा! केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति को बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।

 

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक- 31/07/2024 को *प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिह द्वारा वाहन चैकिंग* के दौरान एक *मोटरसाइकिल UK04AK8356 जिसमें नंबर प्लेट न दिखने पर*, को रोके जाने पर चालक- सुनील पटवाल निवासी तल्लीताल द्वारा *बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट* लगाई गई थी। *जिसे जब चाहो फोल्ड कर छुपा दो, जब चाहो लगा दो।*

यह भी पढ़ें 👉  बंजारी गेट में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग, वन निगम को सौंपा ज्ञापन।

 

 

इस तरह का नंबर प्लेट लगाना संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत *सीज कर आवश्यक कार्यवाही* की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल* *चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!* *छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

 

 

इसके अतिरिक्त नैनीताल पुलिस सभी थाना चौकी/यातायात/सीपीयू द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *132 वाहन चालकों* के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 75,000 रुपये संयोजन जमा क्या गया। *05 वाहन सीज गए तथा 30 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।* *अभियान लगातार जारी है*