ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में टूयूशन पढ़ने वाले शिक्षक ने छात्र के साथ किया कुकर्म, सलाखों के पीछे पहुंचा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर- यहां एक शिक्षक द्वारा ट्यूशन पढ़ने आने वाले एक छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह मामला थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराए पर रहने वाले परिवार ने दर्ज कराया है। इस परिवार के 14 वर्षीय पुत्र ट्यूशन एक शिक्षक के पास गणित की ट्यूशन पढता है। पीड़ित छात्र हर रोज की तरह बुधवार की शाम को करीब चार बजे से छह बजे तक ट्यूशन पढ़ने के लिए आरोपी शिक्षक के घर पर गया था। ट्यूशन पढ़ने के बाद सभी छात्र अपने अपने घर चलें गये। इसी दौरान हवस के दरिंदे शिक्षक ने उसे अपना शिकार बना डाला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, रणजीत रावत के नेतृत्व में फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

 

पीड़ित छात्र जब अपने घर पहुंचा तो उसने घंटों तक खुद को कमरे में बंद रखा।यह देख उसके परिजनों ने बमुश्किल कमरे का दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने सारी बात उन्हें बताई। पीड़ित छात्र ने बताया कि ट्यूशन पढ़ने के बाद सभी छात्र अपने घर चलें गये तो आरोपी शिक्षक उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्र ने भय के कारण उस समय कोई बात किसी से नहीं कहीं। लेकिन परिजनों के समझने बुझाने पर छात्र ने कुकर्म करने की बात उन्हें बताई।जब परिजनों को शिक्षक की इस करतूत की जानकारी मिली तो वह आवास विकास पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में कुदरत का कहर: तमक नाला में आया सैलाब, BRO का पुल बहा; एक कर्मी लापता, नीती घाटी का संपर्क कटा।

 

इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी चकित रह गयी। पुलिस ने रात में ही पीड़ित छात्र का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1967 करोड़ की मंजूरी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *