राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल _संवाददाता 

देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था व विधानसभा में अनियमित नियुक्तियों के संबंध में की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया की विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर गठित समिति की संस्तुति सरकार ने तत्काल स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बेटी अंकिता की निर्मम हत्या के विषय में की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *