अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर लखनपुर क्रांति चौक पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

सुरेंद्र सैनी_  संवाददाता

रामनगर। अंकिता भंडारी को न्याय मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर रामनगर के संवेदनशील एवं जागरूक नागरिकों ने लखनपुर क्रांति चौक पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। लखनपुर क्रांति चौक पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में लखनपुर क्रांति चौक में आयोजित प्रदर्शन सभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी के संचालन सभा में वक्ताओं ने शासन ,पुलिस ,प्रशासन की संवेदनहीनता, गैरजिम्मेदारी एवं जवाबदेही ना होने के कारण महिलाओं के ऊपर यौन उत्पीड़न ,बलात्कार ,हत्या जैसे अपराधों की घटनाएं बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पर्यटन के नाम पर सरकार द्वारा जो थाईलैंड संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है उसी का कारण है अंकिता जैसी उन तमाम बेटियों को उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है।, उनके मना करने पर उनकी हत्या कर दी जा रही है। वक्ताओं ने उत्तराखंड सरकार द्वारा घटनास्थल स्थित रिजॉर्ट को बुलडोजर से ढहाने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते कहा कि सरकार एवं पुलिस प्रशासन कि इस तरह की कार्यवाही से अपराधिक साक्ष्य खत्म हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

 

जिसके कारण न्यायालय में मामला चलने पर इस तरह के अपराधी बच जाते हैं। वक्ताओं ने कार्रवाई में विलंब के लिए दोषी पुलिस -प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसके परिजनों को मुआवजा देने तथा इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की तथा 2 मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

प्रदर्शन करने वालों में प्रभातध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, कैसर राणा, नवीन नैथानी ,लालमणि, चिंताराम, किरण आर्य, एसआर टम्टा, गोपाल असनोड़ा, शिवेंद्र , कौशल्या, एम आर टम्टा, भुवन, योगेश सती, लालता प्रसाद श्रीवास्तव, आनी पाठक, मेघा, नीमा, चिंताराम, जीएस बिष्ट थे।