गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

बिहार के सीतामढ़ी में एक गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र की है। जहां रविवार की रात दरिंदों ने शौच के लिए बाहर गई गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। पीड़िता ने इस घटना में शामिल छह लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं, महिला थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सोमवार की रात घटना में शामिल तीन लोगों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को महिला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी धर्मेंद्र शाह, रामदरेष शाह और भाग नारायण शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

 

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रविवार की देर रात शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने घेर लिया और उठाकर ले गए। जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसके साथ तीन और लोग थे, जिनमें एक युवक वीडियो बना रहा था। सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  “स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

 

 

 

घटना के बाद पीड़िता ने इन सब बातों की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना महिला थाना अध्यक्ष सुचित्रा कुमारी को दी। महिला थाना अध्यक्ष ने सोमवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को केस न करने को लेकर धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन: खड़े वाहन चिन्हित, सड़क किनारे रखा सामान जब्त।

 

इस संबंध में सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पीड़िता ने छह लोगों को आरोपित किया है। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।