“रामलीला के मंच पर हृदयाघात, भगवान राम का किरदार निभाते वक्त कलाकार की मौत”

“रामलीला के मंच पर हृदयाघात, भगवान राम का किरदार निभाते वक्त कलाकार की मौत”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शाहदरा, दिल्ली: 5 अक्टूबर 2024 को रामलीला के मंच पर एक दुखद घटना घटित हुई, सुशील कौशिक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। यह घटना झिलमिल विश्वकर्मा नगर की जय श्री रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला में हुई, जहां सुशील पिछले 32 वर्षों से भगवान राम का पात्र निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, जब सुशील नाटक के दौरान डायलॉग बोल रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द का एहसास हुआ। इस दर्द के कारण वे पहले तो अपना सीना दबाने लगे, लेकिन जब दर्द सहना मुश्किल हो गया, तो वे स्टेज के पीछे चले गए। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

 

सुशील कौशिक पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर थे और विश्वकर्मा नगर के निवासी थे। उनके अचानक निधन ने रामलीला के दर्शकों और उनके परिवार में गहरा शोक फैला दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

 

 

देशभर में रामलीला का मंचन जारी है, लेकिन इस दुखद घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सुशील कौशिक की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले कई लोग सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए पलों को साझा कर रहे हैं।

kj
tara