लापता बेटे की तलाश में भटक रही थी मां, पुलिस ने 6 दिन बाद शिवम को खोज निकाला।

लापता बेटे की तलाश में भटक रही थी मां, पुलिस ने 6 दिन बाद शिवम को खोज निकाला।

लापता बेटे की तलाश में भटक रही थी मां, पुलिस ने 6 दिन बाद शिवम को खोज निकाला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को छह दिन की कड़ी तलाश के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर वार्ड नंबर-15 निवासी श्रीमती ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय पप्पू यादव ने 8 अगस्त 2026 को थाना बनभूलपुरा में सूचना दी कि उनका करीब 12 वर्षीय पुत्र शिवम 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 129/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

CCTV फुटेज खंगालकर शुरू की तलाश

लापता बालक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस के अथक प्रयासों और लगातार की गई जांच के बाद टीम ने लापता बालक शिवम को गौलापार स्टेडियम के सामने वाली गली, बागजाला जाने वाले रास्ते से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसकी मां ऊषा देवी के सुपुर्द किया जा रहा है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या
  • कांस्टेबल हरीश रावत
  • कांस्टेबल हेम चंद डालाकोटी

बनभूलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों से छह दिन से लापता बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल