लोहियाहेड में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

लोहियाहेड में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

लोहियाहेड में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद किया।

ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की शिकायतों और मांगों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर, लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, हत्या-लूट के आरोपी शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विशेष अभियान चलाकर चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।