पौंधा में छात्रों के बीच विवाद, फायरिंग से दहला इलाका, दो गिरफ्तार।

पौंधा में छात्रों के बीच विवाद, फायरिंग से दहला इलाका, दो गिरफ्तार।

पौंधा में छात्रों के बीच विवाद, फायरिंग से दहला इलाका, दो गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। प्रेमनगर के पौंधा इलाके में छात्रों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला 24-25 मार्च की देर रात का है, जब छात्रों के एक गुट ने बीए एलएलबी के छात्र मानस यादव से गाली-गलौज करने के बाद उस पर फायरिंग कर दी। कई गोलियां उसकी गाड़ी में लगीं, लेकिन वह किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग, ऑनलाइन बाजार से जुड़े स्थानीय उत्पाद।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को स्थानीय विश्वविद्यालय के छात्र हरिवंश मगलूरिया और बिधौली के रहने वाले मनस्वी फरासी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपी को चोरी की रॉयल एनफील्ड संग दबोचा।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि विवाद मानस यादव और कृष पंवार के बीच हुआ था, जिसके बाद बदला लेने के इरादे से हमलावरों ने फायरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र।

फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी छात्रों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने की अपील की गई है।

kj
tara