रामनगर में एडीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर – सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक जोशी ने रामनगर तहसील मैं स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अचानक छापा मार कार्रवाई करते हुए कई खामियां पकड़ी साथ ही उन्होंने प्रभारी सब रजिस्टार मुकेश कांडपाल को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि लंबे समय से रामनगर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने को लेकर लोगों को बेवजह परेशान करने व निबंधन का निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पाया गया सब रजिस्ट्रार कार्यालय से कुछ लोगों की निबंधन की मूल प्रति पात्र व्यक्तियों को 18 मई के बाद से आज तक नहीं दी गई है जिसको लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रभारी सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि सेम डे पर रजिस्ट्री करने के साथ ही उसको निबंधन पत्र उपलब्ध कराया जाए इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री का निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने के मामले में जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्या का समाधान समय पर किया जाए तथा लोगों को बेवजह परेशान ना किया जाए यदि इस प्रकार की शिकायतें भविष्य में मिलने के बाद सही पाई जाती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी अपर जिलाधिकारी की इस कार्रवाई को लेकर तहसील परिसर में हड़कंप मचा रहा इस दौरान तहसीलदार बीसी पंत भी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

रामनगर में एडीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा।