रागिनी दसौनी ने सीबीएसई की परीक्षा परिणामों में 99.4% अंक प्राप्त कर काशीपुर का किया नाम रोशन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

यदि इंसान में कुछ करने की ललक हो तो किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकता है। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है आज दिन में आए सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में काशीपुर की समर स्टडी हॉल की छात्रा रागिनी दसौनी ने जिन्होंने 99.4% अंक हासिल कर अपने परिवार का ही नहीं बल्कि काशीपुर का नाम रोशन किया है। काशीपुर के समर स्टडी हॉल की 12वीं की छात्रा रागिनी दसौनी की इस उपलब्धि पर उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं देना वालों का पूरे दिन भर तांता लगा रहा। इस मौके पर काशीपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन और पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार के लोगों ने पहुंचकर रागिनी दसौनी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

इस दौरान रागिनी दसौनी के माता पिता तथा भाई और दादा दादी ने रागिनी को उसकी इस सफलता पर मिष्ठान खिलाकर बधाई दी तो वही रागिनी ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए रागिनी दसौनी ने कहा कि जब उनका परीक्षा परिणाम आया तो वह घर पर आगे की पढ़ाई कर रही थी कि तभी उनकी कक्षा अध्यापक का उनके पास फोन आया और उन्होंने रागिनी को बधाई देते हुए उसकी सफलता के बारे में बताया। पहले पहल तो उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी इतनी अच्छी प्रतिशत आई है। रागिनी की मां सोनी पेशे से एक निजी स्कूल में अध्यापिका है तो वहीं उनके पिता दिनेश सिंह दसौनी स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। क्योंकि जिस वक्त परीक्षा परिणाम आया उनके घर पर कोई नहीं था तो उन्होंने फोन करके आपने अभिभावकों को अपनी सफलता के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

रागिनी दसौनी के मुताबिक वह आमतौर पर प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई करती थी तथा परीक्षा के दिनों में वह 10 घंटे तक अध्ययन करती रही हैं उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाकर आईएएस बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा अन्य परिजनों के साथ साथ अपने अध्यापक अध्यापिका को दिया तो वही उन्होंने इसका श्रेय अपने सहपाठियों को भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

रागिनी को पढ़ाई के अलावा नृत्य और संगीत का भी शौक है लेकिन परीक्षा के दौरान वे अपना सारा ध्यान केवल पढ़ाई पर ही केंद्रित रखती हैं। रागिनी ने बताया कि आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही है।