भाजपा पार्षद अम्बर सिंह शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में, आचार संहिता का किया उल्लघंन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर –  भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थक और इन्दा कालोनी के पार्षद अम्बर सिंह शराब सहित पुलिस की हिरासत में है। बीती रात आदर्श कालोनी पुलिस ने आरोपी भाजपा पार्षद अम्बर सिंह को शराब सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पार्षद पीएम मोदी की चुनावी रैली में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को शराब बाट रहा था। जिसकी भनक स्थानीय पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी पार्षद अम्बर सिंह को शराब सिंह शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान पर मंथन, आरएस टोलिया अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू।

 

आपकों बता दें कि रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा अपनी चुनावी रण में एक बार नहीं बल्कि बार बार सुर्खियों में रहे हैं। कही उनके समर्थक नोट बाट रहें, तो कही जमकर मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बाटी जा रही है।इस मामले को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने निर्वाचन विभाग को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग ने आरोपी पार्षद अम्बर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो इसकेे परिणाम घातक होंगे। उन्होंने निर्वाचन विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। इसके अलावा कांग्रेस नेता सचिन मुंजाल ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में स्थानीय प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को खुली छूट दे रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

 

जिस तरह भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा और उनके समर्थक खुलेआम नोट और शराब बाट रहें हैं, उससे लगता है कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा चुनाव हारने के भय से हर हथकंडा अपना रहें हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने किसी दबाव के चलते आरोपी पार्षद अम्बर सिंह को छोड़ने का प्रयास किया तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। हैरानी इस बात की है कि भाजपा के समर्थक सत्ता के नशें में खुलेआम आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उडा रहें हैं। वहीं अपने चुनावी जनसंपर्क में खुल कर कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *