हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव–2025 में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सुरक्षा के हर पहलू पर रखा कड़ा पहरा।

हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव–2025 में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सुरक्षा के हर पहलू पर रखा कड़ा पहरा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में चल रहे छात्र संघ चुनाव–2025 के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा, स्वयं कॉलेज परिसर में तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी अराजक तत्व पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संभावित संवेदनशील स्थानों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

एसएसपी के साथ मौके पर डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम नैनीताल, नितिन लोहनी और अन्य अधिकारी भी लगातार चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

नैनीताल पुलिस ने छात्रों और आम लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है।

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस