संयुक्त् छापामारी में बड़ी सफलता 15 कच्ची शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट कर लगभग 350 लीटर कच्ची शराब लगभग 7000 kg लहन को किया नष्ट। 

संयुक्त् छापामारी में बड़ी सफलता 15 कच्ची शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट कर लगभग 350 लीटर कच्ची शराब लगभग 7000 kg लहन को किया नष्ट। 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर (उत्तराखण्ड) आज 18 अगस्त 2023 में जिलाधिकारी उधामसिंह नगर व संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ मंडल  के०के० कांडपाल के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये गए जनपद स्तरीय अभियान के क्रम में जिला आबकारी विभाग रुद्रपुर उधामसिंह नगर की टीम व प्रवर्तन दल कुमाऊँ मण्डल दोनों संयुक्त टीमों ने काशीपुर,बाजपुर,खटीमा में दोनों टीमों ने दबिश बिन्दूखेड़ा में हत्यारी नदी के किनारे अवैध शराब निर्माण कर रही 15 कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट कर लगभग 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल को जो लगभग 7000kg लहन को नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

बताया गया की भट्टियों के पास खड़ी दो (2)बाइकों को भी टीमों द्वारा मदिरा परिवहन में प्रयुक्त होने के संदेह में कब्ज़े में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

उपरोक्त कार्यवाई के पश्चात संयुक्त टीमों द्वारा लखविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के घर पर छापेमारी कर इसके कब्ज़े से 80 पाउच कच्ची के बरामद किये,आगे बताया इन पकड़े गये मामलों में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाई की जा रही है।