राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक सीएससी सेंटर का खुलासा किया।

अमित नौटियाल  -संवाददाता

राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक सीएससी सेंटर का खुलासा किया। सीएससी सेंटर के दो संचालकों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान इदरीश खान और रोहिल मलिक के रूप में हुई है। मामले का खुलासा एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके संपर्क बिहार और झारखंड में फर्जी वेबसाइट बनाने वाले लोगों से हैं। वहीं से उन्होंने फर्जी वेबसाइट बनवाई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 

 

जिस पर वह कम उम्र के मजदूरों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज हाथो हाथ तैयार कर मोटी रकम वसूल करते हैं। एसएससी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सीएससी सेंटर से कई राज्यों के सरकारी अस्पतालों की मोहर और 26 आधार कार्ड सहित दर्जनों प्रमाण पत्र मिले हैं। जिनकी जांच एसटीएफ की टीम कर रही है।