त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। आयुक्त एवं अपर आयुक्त, संयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, देहरादून और जिलाधिकारी नैनीताल एवं उपजिलाधिकारी रामनगर के दिशा-निर्देश पर आज सुबह 5 बजे से 11.30 बजे तक हलदुआ फॉरेस्ट चेकपोस्ट पर दर्जनों वाहनों की सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

निरीक्षण में सरकारी एवं प्राइवेट बसों, छोटे हाथी और अन्य वाहनों से जिनमें खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, क्रीम, पनीर और खोया लाए जा रहे थे, कुल 150 लीटर दूध, 60 किलो पनीर, 40 किलो क्रीम और 25 किलो मावा बरामद किया गया। संदेह के आधार पर कुल 6 नमूने (दूध, पनीर, दही और खोया) प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए लिए गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए गए कि वे गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचें, बिना बिल के खरीद न करें और स्टॉक का विवरण रखें।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है और किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही हैं और रिपोर्ट सीधे आयुक्त कार्यालय को भेजी जा रही हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी संदेहास्पद खाद्य सामग्री की बिक्री देखी जाए, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

निरीक्षण टीम में शामिल थे: वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, राजस्व विभाग से आर.आई. हरीश चंद्र यादव, आर.एस.आई. गौरव विन्वल, पुलिस विभाग से एस.आई. प्रेम बल्लभ जोशी और अन्य अधिकारी।