कांग्रेसियों ने जलभराव, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर प्रदर्शन किया और मेयर का पुतला फूंका।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडे  _ सह संपादक

रूद्रपुर। शहर में जगह-जगह जलभराव, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मेयर का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने व्यवस्थायें नहीं सुधरने पर नगर निगम में हल्ला बोल की चेतावनी दी। महानगर कांग्रेस के आहवान पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी डीडी चौक पर एकत्र हुए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जलभराव,भीषण गंदगी, अधूरे निर्माण कार्य, बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के खिलाफ आका्रेश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की और मेयर का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नगर निगम प्रशासन और मेयर पर कई आरोप लगाये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।

 

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते जरा सी बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो रहे हैं। नगर निगम नाले नालियों की तली झाड़ सफाई के हर बार खोखले दावे करता है लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। बरसात का सीजन बीतने को है लेकिन अभी तक शहर के तमाम नाले नालियों की तली झाड़ सफाई अभी तक नहीं हो पायी है जिसका खामियाजा बस्तियों में रह रहे लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार* *🚓 महिला सुरक्षा पर SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा संदेश—छेड़छाड़, धमकी और गुंडागर्दी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम ने शहर को बदहाली के कगार पर खड़ा कर दिया है नाले नालियां चोक हैं, सफाई व्यवस्था बदहाल है जिसके चलते जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और बस्तियों में महामारी का खतरा बना हुआ है। नगर निगम का घर घर कूड़ा एकत्र करने का दावा भी हवा हवाई साबित हो रहा है। कई बस्तियों में कूड़ा गाड़िया नहीं पहुंच रही है जबकि कुछ बस्तियों में एक एक हफ्रते बाद कू़ड़ा लेने के लिए गाड़िया पहुंचती है जिससे घरों का कचरा बस्तियों में ही सड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। नगर निगम ने कई विकास कार्यों को अधूरा छोड़ रखा है। मलिन बस्तियों के लोग सड़क, पानी, जैसी मूलभूत सुविधााओं के लिए तरस रहे हैं दूसरी तरफ नगर निगम प्रभावशाली लोगों को खुश करने के लिए उनके घरों तक सड़कें बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम ने जल्द ही व्यवस्थायें नहीं सुधारी और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयास नहीं किये गये तो नगर निगम में हल्लाबोल आंदोलन किया जायेगा। पुतला फूंकने वालों में पार्षद सुरेश गौरी, कैलाश राठौर, अशफाक, अबरार अहमद, रामप्रसाद, नंद किशोर गंगवार, अमन जौहरी,सपना गिल, उमा सरकार, सतीश कुमार, सुनील आर्या, फरीद मंसूरी, गोला भाई, असीत बाला, बाबु विश्वकर्मा, आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *