काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार।

काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने काशीपुर और जसपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अनमोल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा ने 1 मई को कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया था कि श्याम मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास उसके घर के बाहर खड़ी उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक (संख्या UK18-N-9231) चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर ईदगाह क्षेत्र से दो आरोपियों — रितेश कुमार उर्फ निक्का एवं विशाल दिवाकर उर्फ कालू (पुत्र रघुवीर दिवाकर, निवासी सैनिक कॉलोनी, पशुपति विहार, काशीपुर) — को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों ने दो अन्य बाइकें थाना आईटीआई क्षेत्र से चुराने की बात कबूल की। संबंधित मामलों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की बाइकें बरामद होने पर इन मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा, चौकी प्रभारी विपुल जोशी, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, महेंद्र सिंह और विजय गोस्वामी शामिल रहे।