फर्जी हस्ताक्षर कर 80 लाख रुपए निकालकर गबन करने वाली बैंक की महिला कैशियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बिलासपुर। फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों के एकाउंट से 80 लाख रुपए निकालकर गबन करने वाली जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की महिला कैशियर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला खुशबू शर्मा पति शशांक शास्त्री (32) सांई बिहार कॉलोनी यदुनंदन नगर, तिफरा की रहने वाली है। जिला सहकारी बैंक मंडी शाखा जगमल चौक के मैनेजर हितेश सलूजा ने उसके खिलाफ 9 दिसंबर को सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार* *🚓 महिला सुरक्षा पर SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा संदेश—छेड़छाड़, धमकी और गुंडागर्दी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*

 

मैनेजर को वाउचर में हस्ताक्षर मिलान के बाद शक हुआ था और इसी के बाद पूरा मामला उजागर हुआ। वह इस काम को अंजाम देने के लिए हाथ से पासबुक में एंट्री करती थी। इसके कारण गड़बड़ी का पता नहीं चलता था। वह इस बीच लोगों के एकाउंट से करीब 80 लाख रुपए निकालकर उपयोग कर चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

 

 

पुलिस ने आरोप खुशबू शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पूछताछ की। उसने बताया कि वह अपने सास-ससुर के कहने शाखा के खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी की और उनके खातों से पैसे निकालकर अपने पति शशांक शर्मा को दी। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका! 1.121 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *