कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने जनपद नैनीताल उधमसिंह नगर में विधानसभा सीटों के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज रामनगर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वही डीआईजी ने कहा कि आज लखनपुर बूथ में मेरे द्वारा भ्रमण किया गया। यहां पर मतदान शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है पूरे कुमाऊं मंडल में चुनावों की पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखते हुए संवेदनशील इलाकों की जांच की जा रही है। मोबाइल पार्टियां इस बात के लिए खास अलर्ट हैं जो भी शिकायत प्राप्त हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उस पर त्वरित कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

चुनाव में 1 दिन पूर्व संध्या पर रामनगर में पैसे और शराब की शिकायतें प्राप्त हुई थी तो पुलिस की मोबाइल पार्टियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर कुछ सीजर भी किए गए हैं। आज सुबह से कही से भी किसी तरह कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है और मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। अगर किसी के द्वारा कुछ गलत किया जाता है। तो चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उस पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

न्यू कॉर्बेट समाचार, से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि, निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले किसी भी पत्रकारों को अगर किसी कार्यकर्ता के द्वारा धमकाया जाता है, तो उस पत्रकार की शिकायत पर उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने जनपद नैनीताल उधमसिंह नगर में विधानसभा सीटों के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।