अनियंत्रित दवा बिक्री पर कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही – मेडिकल स्टोर सील, 947 कैप्सूल बरामद।

अनियंत्रित दवा बिक्री पर कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही – मेडिकल स्टोर सील, 947 कैप्सूल बरामद।

अनियंत्रित दवा बिक्री पर कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही – मेडिकल स्टोर सील, 947 कैप्सूल बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 05 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

निरीक्षण के दौरान 03 मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, एक मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय रोककर मौके पर ही फर्म बंद कर दी गई।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान केजीएन मेडिकल स्टोर, बनभूलपुरा से Tramadol के 947 कैप्सूल बरामद किए गए। फर्म स्वामी मोहम्मद आसिम पुत्र श्री सरताज हुसैन से संबंधित अभिलेख और बिल मांगे गए, लेकिन उपलब्ध न कराने पर कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

औषधि नियंत्रक विभाग ने उक्त फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। साथ ही NDPS Act, 1985 के तहत मुकदमा दर्ज कर अलग से कानूनी कार्यवाही की जा रही है। टीम ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक विभाग की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, नीरज कुमार, अर्चना उप्पल, शुभम कोटनाला और निधि शर्मा सहित तहसीलदार मनीषा बिष्ट, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र व थाना बनभूलपुरा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और अवैध दवा बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस कदम है।