ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत लालकुआं पुलिस की सफलता, अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत लालकुआं पुलिस की सफलता, अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

 

 

 

इसी क्रम मे प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर के पास टांडा जंगल लालकुआं से अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र पुत्र राहुल मिश्रा हाल निवासी वीआईपी गेट 2 किलोमीटर लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के शिवपुरी नंबर 6 डामर प्लांट बिंदुखट्टा लालकुआं के पास से अभियुक्त हरिश मेहता पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह मेहता निवासी रावत नगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

 

 

गिरफ्तारी टीम –
1- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह
2- हेड कांस्टेबल पूरन सिंह रायपा
3-कानि0 तरुण मेहता
4-कांस्टेबल कमल बिष्ट
5-कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
6-कांस्टेबल अशोक कंबोज