उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा पौड़ी के बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, 21 घायल।

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

उत्तराखंड में हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल (पौड़ी) के कांडा तल्ला गांव जा रही बारातियों से भरी बस सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई।उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

 

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

 

 

आपको बता दें घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कल के सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से मुख्यमंत्री बस हादसे की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। लालढ़ाग से कांडा जा रही बारातियों से भरी हुई बस बीरोंखाल के सीमड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 45 बारातियों के सवार होने की सूचना।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू। बताया जा रहा है अब तक 25 बारातियों के शव खाई से निकाले बाहर खाई में और लोगों को तलाशने का कार्य जारी। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में आ रही दिक्कत थी बुधवार सुबह अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।