ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीरुमदारा रामनगर में हुआ परीक्षा पे चर्चा का लाइव टेलीकास्ट।

ख़बर शेयर करें -

ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीरुमदारा रामनगर में हुआ परीक्षा पे चर्चा का लाइव टेलीकास्ट।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीरुमदारा, रामनगर में आज दिनांक 29 जनवरी 2024 मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का लाइव टेलीकास्ट किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के साथ क्लास 9 और 11 के छात्र-छात्राओं ने भी अपने मन में बैठे हुए परीक्षा के प्रति अनेक शंकाओं का उत्तर प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों ने खूब तालियां बजाकर सरहे एवं अपनी शंकाओं का निवारण किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

 

कई प्रश्न ऐसे थे जैसे कि *अपने दोस्तों में होने वाली प्रतिस्पर्धा से कैसे बचा जाए या परीक्षा में उत्पन्न होने वाले तनाव को कैसे दूर किया जाए जिससे बच्चों ने डायरेक्ट कनेक्ट किया ।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग: तारा घिल्डियाल।

 

 

प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम का बच्चों ने खूब आनंद उठाया इस अवसर पर विद्यालय महाप्रबंधक एसपीएस रावत, प्रधानाचार्य श्रीमान सुरेंद्र कुमार शर्मा कक्षा अध्यापिका गुरमीत कौर, कमलेश पांडे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें -