*पूर्व सैनिक और वरिष्ठ धर्म प्रेमी मुकुंद सिंह रावत का निधन पूर्व सैनिक संगठन द्वारा दी गयी अंतिम सलामी

रोशनी पांडे – सह सम्पादक

पीरुमदारा (नैनीताल) गुमानपुर निवासी पूर्व सैनिक और प्रख्यात शिव शक्ति पीठ बसई के पूर्व प्रबंधक मुकुंद सिंह रावत का 97 साल की उम्र में निधन हो गया।सभासद नगरपालिका व सचिव पूर्व सैनिक संगठन भुवन सिंह डंगवाल जी द्वारा बताया गया,मुकुंद सिंह रावत जी द्वारा 1962,1965,1971 के सभी विश्व युद्ध लड़े गए.स्वर्गीय मुकंद सिंह रावत 15 साल तक शिव मंदिर बसई के प्रबंधक रहे,सेना से सेवा निवर्त होकर पूर्व सैनिक उत्थान एवम कल्याण समिति मे आजीवन सदस्य रहे,उनका जीवन की पर्यंत धार्मिक कार्यों के आयोजन में खासी सक्रियता रही ,,, मुकुंद सिंह रावत के निधन से क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता व पूर्व सैनिक संगठन को अत्यंत दुख पहुंचा है, मुकुंद सिंह रावत जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है, मुकुंद सिंह रावत जी के निधन पर उन्हें पूर्व सैनिक उत्थान एवम कल्याण समिति द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी,इनके सुपुत्र श्री शिवेन्द्र सिंह रावत जी संघ के सक्रिय सदस्य हैं।उनका अंतिम संस्कार रामनगर विश्राम घाट पर हुवा,उनकी इस अंतरिम यात्रा मे पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह,लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल, सचिव पूर्व सैनिक संगठन भुवन सिंह डंगवाल, ब्लॉक प्रतिनिधि चन्द्रमोहन मनराल, सूबेदार मेजर भारत सिंह (सेना मैडल) भगवत सिंह चौहान, संगठन मंत्री भारत देशबंधु, ताजबर सिंह गुसाई, पूरन सिंह बिष्ट, मान सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद थे.

kj
tara
यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले मिठाई दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस की चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *