भीमताल में बड़ा हादसा: गाजियाबाद के छात्रों से भरी टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, ह्यूमन चेन बनाकर हुआ रेस्क्यू।

भीमताल में बड़ा हादसा: गाजियाबाद के छात्रों से भरी टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, ह्यूमन चेन बनाकर हुआ रेस्क्यू।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र के बोहराकून में गाजियाबाद के छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन खाई में गिरने के बाद एक पेड़ में जाकर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

हादसे के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य समय पर किए जाने से किसी की जान नहीं गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।