मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

ख़बर शेयर करें -

मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं औषधि/ चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। शुभ मेडिकल स्टोर एवं रेहमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

रेहमान मेडिकल स्टोर में प्रिस्क्रिप्शन फाइल/रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया, सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे तथा आवश्यक अभिलेख अपूर्ण पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग। 26 साल से कब्जे का आरोप, गर्जिया मंदिर समिति पर कर्णी सेना का हमला,  समिति पर कब्जे और वसूली के लगाए आरोप।

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट भी उपस्थित नहीं पाया गया। जिसके क्रम में तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मौक़े पर ही प्रतिष्ठान के औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगायी गई ।

 

 

संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों में औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित औषधियों के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों एवं औषधि विक्रय से संबंधित प्रावधानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में समस्त अभिलेख अद्यतन करने एवं कमियों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव से सावधान रहें” : हल्द्वानी में सीएम धामी ने युवाओं को दिया डिजिटल राष्ट्र निर्माण का मंत्र।

 

 

 

 

मौके पर संबंधित को निर्देशित किया गया की आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।