फायर स्टेशन हल्द्वानी की मुस्तैदी: ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात कराया सुचारु।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
फायर स्टेशन हल्द्वानी की त्वरित कार्रवाई, ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात किया सुचारु
दिनांक 30.05.2026 को रात्रि 21:50 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर फायर स्टेशन हल्द्वानी की टीम द्वारा कमलुवागांजा चौराहे पर ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे एक विशालकाय पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की गई।
फायर यूनिट ने स्काई लिफ्ट मशीन की सहायता से ऊंचाई पर पहुंचकर वुडन कटर से पेड़ की लॉपिंग करते हुए उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा तथा सड़क से हटाकर मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित दुर्घटना एवं यातायात बाधा को टाला गया।
राहत एवं बचाव यूनिट-
1- एलएफएम अनुज शर्मा
2- डीवीआर श्याम सिंह नैनवाल
3- एफएम सुरेन्द्र सिंह नबियाल
4- एफएम हीरा सिंह तोमक्याल
5- फायर सर्विस की तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से क्षेत्र में जनसुरक्षा सुनिश्चित की गई।




