दाबका के खनन निकासी गेट पर फीता काट कर खनन चुगान का हुआ शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

रामनगर – दाबका नदी में खनन चुगान का शुभारंभ कर दिया गया है। बुधवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट, डीएफओ प्रकाश आर्या, डीएलएम धीरेश बिष्ट ने दाबका के खनन निकासी गेट पर फीता काट कर खनन चुगान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन खनन की कोई भी गाड़ी उपखनिज उठाने को नहीं आ सकी। डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि दाबका में खनन उठान की तैयारियां पूरी करने के बाद खनन के लिए दाबका को खोला गया है। बताया कि अब तक तीन वाहनों को ही पंजीकृत किया गया है। बताया कि कोसी व दाबका नदी में तीन हजार से अधिक वाहन संचालित होते हैं। दाबका में तीन सौ से अधिक वाहनों को पंजीकरण किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

 

 

तीन वाहन स्वामी ही पंजीकरण कर सके है। बताया कि पहले दिन भी तीन वाहनों में से किसी ने भी दाबका में एंट्री नहीं की हैं। एआरटीओ ने बताया कि अब तक 107 वाहनों को मानकों के अनुसार रिलीफ किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दाबका के बाद जल्द ही अब कोसी नदी को भी खनन के लिए खुलवाया जाना हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

 

 

 

तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, बेलपडाव रेंज के वनक्षेत्राधिकारी विजेन्द्र अधिकारी, वन निगम के कर्मचारी व खनन कारोबारी कमल पांडे, हरीश फर्त्याल, ठाकुर बिष्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *