राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां हूई पूरी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 97 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू 9 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे मसूरी पहुंच रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने रिहर्सल की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पोलो ग्राउंड स्थित हेलीपैड का आज पुलिस के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान लाइब्रेरी चौक से लेकर पोलो ग्राउंड हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

बताते चलें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 97 वें फाउंडेशन कोर्स के 255 अधिकारियों को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी गई है। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आया और जगह जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू आई एम में में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून आ रही है उसके बाद में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।